सच जो अटल होता है



सच जो अटल होता है
सूरज को भी भला कोई छिपा पाया है
जो सबको समान रोशनी देता है ∣
वो सच जो सब के लिए एक सा होता है ∣
सच जिसे भला क्या बदला जा सकता है ∣
सबको खुश करने के लिए नहीं
बल्कि सबको आइना दिखाने का वो काम करता है ∣
सच जिसके आगे हर कोई बौना होता है ∣
इसे कहने की हिम्मत कहां सबमें होती है
कुछ ही के पास इसे कहने का सामर्थ्य होता है ∣


Comments