Skip to main content

एक अच्छा दोस्त होने का मतलब



दोस्ती एक बेहतरीन रिश्ता है जो अजनबियों को करीब लाता है ∣ उनके बीच एक रिश्ता बनाता है ∣ चाहे कितने भी व्यस्त हो जाएं वो लोग पर हमेशा उनके लिए समय रखते हैं । 
दोस्ती जो हमारी जिंदगी होती है। वो दोस्त जो फिर कभी न मिलें किन्तु उनकी यादें सदा हमारे बीच होती हैं । 
दोस्ती का रिश्ता जीवन में एक ऐसे रिश्ते होने का मतलब जो दो दिलों को साथ जोड़ने का काम करता है। 
इस दुनिया में दोस्ती तो कर लेता है हर कोई पर इसे निभाना सबसे मुश्किल होता है। कुछ कहते है  कि दोस्त है तुम्हारे , कुछ कहते नहीं दोस्ती का फर्ज निभाते है। कुछ बन जाते है ऐसे जो ताउम्र साथ रह जाते है। 
जहां कोई मतलब नहीं, ईर्ष्या जैसी कोई चीज नहीं होती है। दोस्ती केवल दोस्ती वो तराजू में वजन कर लेने जैसी कोई वस्तु नहीं होती है।
इस दुनिया में मिल जाएं अच्छे दोस्त तो ये दुनिया जन्नत से कम नहीं होती है।
आज के समय दोस्ती के मायने भले बदल गए हो किन्तु उसमें कोई अगर चीज बाकी है तो वो है अपनापन। 
तो चलिए आज जानते है एक दोस्त होने का क्या मतलब होता है
1. जो सच की बुनियाद पर टिका हुआ होता है
आज जब हम एक दोस्त की तलाश करते है तब बहुत कम ही वो लोग मिल पाते है जो सच्चे होते है जो सच कहने की हिम्मत रखते है। जो ये नहीं देखते हमें बुरा लगेगा बल्कि वो हमारी गलतियों पर ध्यान देते है। भले हम नाराज हो जाएं उनसे पर वो हमारे लिए जो अच्छा है केवल उसे देखकर ही काम करते है। जो हमें सही फैसले लेने की ओर मजबूर करते है।
2. सूरत नहीं अच्छी सीरत से बनता है दोस्ती का ये रिश्ता
अक्सर लोग ऐसे ही लोगों को दोस्त बनते है जिनकी शक्ल बहुत सुंदर होती है इसके बाद वो एक अच्छे दोस्त के गुण को उसमें देख पाते है। पर जब अक्सर वो केवल किसी की सुंदरता को देखकर उसे दोस्त बनाते है। 
तब वो एक समय के बाद उसके पीछे छुपे कालेपन को देख पाते है। जो वो सफेदी के आगे कभी देख न सके। इसलिए कह गए दोस्ती सूरत से नहीं अच्छी सीरत से की जानी चाहिए।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..