Skip to main content

युवा

"मत ठहरो तुमको चलना ही चलना है" युवा ये नाम ही हमारे मन में एक ऊर्जा सी पैदा करता है। युवा को हमेशा कुछ नया सीखने की ललक होनी चाहिये। अपनी सीमा से बाहर निकल कर काम करना चाहिये।जो वो है उसे बेहतर बनने की कोशिश करना चाहिये। ऐसा कोई भी काम नहीं जो ये नहीं कर सकता । पूरा करने के लिये जज्बा चाहिये। आज के समय में युवा के सामने सबसे बड़ी समस्या इतने सारे भटकाव का होना है। उसे सही राह दिखाने वाले की कमी है । जिस कारण से वो बहुत थका और स्वयं को हार हुआ समझने लगा।जबकि संचाई इसके विपरीत है । वो कमजोर नहीं बल्कि भटका हुआ जहां उसे सही रास्ता दिखाने की जरूरत है । स्वामी विवेकानंद जिनके जन्म दिवस को 'युवा दिवस ' के रूप में मनाया जाता है उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिये विवेकानंद का पूरा जीवन दूसरो की सेवा करने में लगा रहा यहां तक की जब वो विदेश के दौरे पर गये तब भी वो अपने भारत देश को नहीं भूले। उनका शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में भाषण इतना अच्छा था जिस काऱण से पूरे विश्व भर में उनके नाम के साथ भारत का नाम भी प्रसिध्द हुआ। मुझें स्वामी विवेकानंद के जीवन को पढ़ते समय कुछ बाते बहुत ही प्रेरणादायक लगी 'ऐसा कोई भी काम नहीं है, जो तुम नहीं कर सकते तुम्हें उसे पूरा करने के लिये मेहनत और लगान की आवश्यकता है।' मुझें विवेकानंद का अपने गुरू के प्रति सम्मान वहां समर्पण बहुत सही लगा ' जिसमें वो कहते है कि मेरे काम की सफालता मेरे गुरू की देन है और मेरी गलतियां और कमियां सिर्फ मेरी है। ' आज इन बातो को सीखने की जरूरत हमें सबसे ज्यादा है हम अपनी सफालताओं को तो अपना मना लेते है किन्तु अपनी असफालता को किसी और के सिर पर थोप देते है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..