लोकतंत्र जिसकी परिभाषा जनता के लिए जनता के द्वारा बनाया गया शासन होता है ∣
जिसकी विशेषता की अगर हम बात करेंगे तो जानेगें इसमें सबका प्रतिनिधित्व होता है ∣
जब बात आती है लोकतंत्र में चुनाव के महत्व की तब हमें ये जान और भी आवश्यक होता है कि आखिर लोकतंत्र में चुनाव की भूमिका कैसी होती है ?
आसान भाषा में कहा जाएं तो चुनाव के जरिये देश की जनता अपने प्रतिनिधि का चयन करती है ∣ जिसके द्वारा व्यक्ति गाँव की पंचायत से लेकर लोकसभा तक में अपने प्रतिनिधि का चयन करता है ∣
भारत के संविधान का भाग 15 चुनाव से सम्बन्धित है जिसमें अनुच्छेद 324 से 329 के बीच में ये बताया गया है कि चुनाव किस तरह से किए जाएगे , इसमें चुनाव आयोग के सदस्यों की नियुक्ति कैसे होगी उनकी शक्तियां और कार्य क्या होगें ?
आज समकालीन समय एक लोकतंत्र वाले देश में चुनाव का महत्व ओर ज्यादा बढ़ गया है ∣ जहां पर छोटी- छोटी पार्टियां भी अच्छे काम करके अपना अस्तित्व बना रही है और एक से दूसरे राज्य में अपनी पार्टी का विस्तार कर रही है ∣
Comments