Skip to main content

जानें देश भक्ति से जुड़ी शार्ट फिल्म

 



फिल्म जनसंचार का सबसे बड़ा माध्यम जिसके जरिए बड़े स्तर पर लोगों से संचार किया जाता है ∣ जो हमारे समाज का प्रतिबिंब ह़ोती है ∣ 

 आज बड़े परादे पर रिलीज होने वाली फिल्म के अलावा लघु फिल्म का भी बहुत ज्यादा महत्व बढ़ गया है ∣ 


आज हम आपको कुछ ऐसी लघु फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से जुड़ी हुई है ∣ जिन्हें देखकर हम देशभक्ति की अन्य परिभाषा को जान पाएंगे

1. आवरण

ये लघु फिल्म अपने नाम से ही अपनी कहानी को परिभाषित करती है जिसमें  एक गरीब लड़की की कहानी बताया गया है  जिसे  पंद्रह अगस्त के लिए झंडा लेकर साफ सुथरे कपड़ो में स्कूल जाना है किन्तु उसके माता पिता उसे झंडा नही दिलाते है तब वो लड़की अपने नन्हे हाथों से झंडा बनाती है स्कूल लेकर जाती है उसके जूते में धूल मिट्टी न लग जाएं इसलिए वो अपने दोनों पैरों में जूते के ऊपर पन्नी पहनकर जाती है जैसे ही कक्षा  में प्रवेश करती है∣ वो कक्षा में धड़ाम से गिर जाती है और उसके कपड़े मैले हो जाते हैं पूरी कक्षा के बच्चे उस पर हंसने लगते हैं वहीं दूसरी ओर रेडियो में एक आरजे कहती है कि 

क्यूं किसी के कपड़े को देखकर उसे कम आंका जाए, उसके रंग रूप को देखकर उसे बुरा समझा जाएं 

2. देशभक्ति

ये लघु फिल्म मुख्य रूप से ये बताती है कि सबके देशभक्ति के मायने अलग अलग ह़ो सकते हैं जिसमें कुछ लोग की देशभक्ति  इस तरह की होती है कि वो देशहित के लिए देश की स्वच्छता पर बहुत ध्यान देतें है ∣

3. ह्यूमन

ये लघु फिल्म भारत की विविधता को   दिखाती है जहां अलग- अलग धर्म के लोग निवास करते हैं जिनके आचर विचार भले अलग ह़ो किन्तु सबका दिल भारत के लिए धड़कता है ∣

इस फिल्म की कहानी में बताया गया है कि अक्सर हमारी मदद कोई ऐसा इंसान कर जाता है ∣ जो हमारे धर्म से नहीं होता जिसके बारे में हमारे विचार भी सामान्य नहीं होते हैं किन्तु वो अपने विचारों से ये बता जाता है ∣ वो किसी धर्म विशेष से होने से पहले एक भारतीय नागरिक है ∣


4. फ्रीडम

ये लघु फिल्म भारत में रहने वाले उस इंसान की बात करती है जिसके लिए आजादी शब्द की कोई परिभाषा ही नही बनी जो सबकी जरूरत का ध्यान  रखती है ∣ पर अक्सर उसकी जरूरत पर कभी ध्यान ही नहीं दिया जाता है ∣

वो एक  नारी जिसे अबला कहकर उसे कमजोर करने की कोशिश की जाती है ∣ भले ही वो क्यों न दुगुनी ताकत रखती हो किसी काम को बेहतर करने में उसे आजाद छोड़ने का मतलब तो जैसे पाप समझा जाता है ∣  

उस नारी के लिए सच्चे अर्थों में आजादी का असली मतलब उस दिन होगा जिस दिन व़ो पंछी की तरह आसमान में बेझिझक उड़ रही होगी ∣  

5) सोच

ये लघु फिल्म उस विषय पर बनी है जो हम सब अपने आस पास देखते हैं किन्तु उस विषय पर कुछ बोल नहीं पाते हैं ∣ 

इस फिल्म में एक चित्रकार की कहानी को बताया गया है जो एक दूसरे तरह का देशभक्त है जो औरों की तरह केवल  15  अगस्त और 26 जनवरी को ही देशभक्ति नहीं दिखाता बल्कि वो अपनी चित्र कारी के माध्यम से हर स्वतंत्र सेनानी के जीवन को देखने की कोशिश करता है ∣ उसे अंग्रेजी ज्यादा नहीं आती किन्तु वो अपनी मातृभाषा हिंदी से बहुत प्रेम करता है ∣ जब उसके दोस्त उसका ये कहकर मजाक उड़ाते हैं कि वो अंग्रेजी ठीक से नहीं जानता, वो पिछड़े जमाने का है ∣ उसे देशभक्ति का मतलब नहीं पता तब वो अपने दोस्त को वास्तविक देश भक्ति का अर्थ बताता है कि वो अपने देश की विरासत पर गर्व करता है उसके लिए देश भक्ति का मतलब अपने देश के लिए कुछ बेहतर करना है ∣ उसे अपनी मातृभाषा से बढ़कर और किसी भाषा से कोई लगाव नहीं है  क्योंकि उस भाषा ने उसको अभिव्यक्ति करना सीखाया है∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..