जिंदगी का मतलब
हर दिन कुछ बदलता है
समय वही रहता है हर दिन
सिर्फ हमारे लिए बदलता है ∣
एक समय तक बहुत अच्छी लगती है हमको ये दुनिया सारी
पर दूसरे ही पल दुनिया
जैसे हमें बनावटी सी लगने लगती है ∣
यहां क ई चेहरे मिलते हैं हमको
पर कुछ चेहरों से जैसे हमारी
तकदीर बदलती है ∣
इस दुनिया में कुछ ही लोग मिलते हैं
जो हमें मजबूर करते हैं कुछ करने के लिए
वरना इस दुनिया में ज्यादा तर संख्या,
उन लोगों की ह़ोती है
जो हमें उठता कम गिरता ज्यादा पसंद करते हैं ∣
बड़े खुशनसीब वो ल़ोग होते हैं
जिनकी गलतियों को सुधारने वाले लोग मिलते हैं ∣
जिंदगी अक्सर बता जाती है कि उसे जीना हर दिन आसान नहीं होता
इसलिए तो इसे जीतने वाले के सिर पर
विजय का ताज है होता ∣
जिंदगी यहीं होती है जहां पर
आपको हर दिन खुद को साबित करना होता है कि तुम इसके काबिल हो
यहां बातों से सिर्फ काम नहीं होता ∣
पर ये दुनिया उसी की होती है
जिसके पास इस दुनिया से लड़ने का दम होता ∣
Comments