Skip to main content

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के वो गीत जो ताउम्र हमें याद रहेंगें



स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर आज भी हमारे दिल में इस तरह से  बसी है जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता है। लता जी के गाने की विशेषता है 'स्वरों की निर्मलता '। 

जब हम उनके गीत को सुनते है तो उसमें खो सा जाते है। जो हमें जीवन के प्रति एक नया नजरिया दे जाता है। अपने चेहरे में सदा मुस्कुराहट का नुर लिए जैसे लता मंगेशकर हम सब को एक चेतावनी दे रही है। जीवन में चाहे जो परिस्थितियां आ जाएं किन्तु हमें हंसना नहीं छोड़ना है। जीवन के उतार चढ़ाव के बीच खुद को मजबूत बनाना है। आज के समय में जब अनेक तरह के भटकाव हमारी रातों की नींद छिन रहे है ऐसे में लता मंगेशकर के कुछ गीत से हम जीवन को जीने का सही इल्म सीख सकते है।

तो आइएं, आज जानते हैं लता जी के गीत


1. सोलह बरस की बली उमर को सलाम 
 
'प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास है ' जब हम इस गीत को सुनते है तो पाते है । प्रेम करना तो आसान होता है किन्तु सबसे मुश्किल होता है उसे निभाना। वो लोग सच में शाबाशी के हकदार होते है । जो प्रेम करने का साहस करते है। इसके लिए वो अपनी हर अमूल्य चीज न्यौछावार कर देते है। सपना और वासु की तरह आज भी कितनें प्रेमी जोड़े इस दुनिया में प्रेम के खातिर मारे जाते है। किन्तु फिर भी वो लोग मोहब्बत करते है उन सबको हमारा सलाम।

2.एक प्यार का नगमा है

जीवन को एक सकरात्मक नजरिए से जब देखने की बात आती है । तब हम इस गीत को सुनते है। जीवन को काफी नजदीक से समझते है। कि हम सब आज है । कल नहीं होंगे। किन्तु हम सब की कहानी होगी। जीवन का नियम तो आना -जाना है  किन्तु इसके बावजूद जिंदगी को जीना जरूरी है। इस बीच बहुत से लोग हमारा साथ छोड़ देगें किन्तु हमें हर हालात में आगे बढ़ना होगा।

3.सत्यम शिवम् सुंदरम्

इस दुनिया में हर चीज सुंदर है। जो ईश्वर के हाथों बनायी गयी है। फिर हम कौन होते है उसे बदसूरती के तराजू  में तौलने वाले , अपने अंतर मन से चीजों को देखने की शुरुआत करें। हमें हर चीज सुंदर दिखेगी। जब हम इस गीत को सुनते है । तब ईश्वर और सत्य के बीच सम्बन्ध को नजदीकी से जानते है। 

4. ए मेरे वतन के लोगो



 अपनों के लिए तो कोई भी अपनी जान दे सकता है।किन्तु जो देश के लिए अपना सबकुछ त्याग कर दे। वो भारत माता का 'सच्चा पुत्र' कहलाता है। जो सबको अपना  परिवार देश को अपनी आत्मा समझता है। जब भी ये गीत हम सुनते है तब देश की आजादी और शांति के लिए अपने  प्राणों का त्याग करने वाले लोगों को करीब से समझ पाते है। 
5. कहीं दीप जले कहीं दिल

 दीप जो अंधकार को खत्म कर रोशनी की किरण लाता है। जो सारी बुराई दूर कर अच्छाई का सबक सिखाता है। जब हम इस गीत को सुनते है तब अपने आस पास की दुनिया का एक दूसरा रूप समझते है। 

5. लग जा गले 
' लग जा गले फिर ये हंसी रात हो  न हो' ये गीत लोगों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला गीत है ∣ जो हर किसी को प्यार का एक खूबसूरत एहसास कराता है ∣ हम सब को जीवन की अनिश्चितता के बारे में बताता है  
जहां पर जो आज हमारे साथ है वो कल भी रहे ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं है ∣



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..