![]() |
जीवन के रंगमंच में जहां पर हम सब एक इंसान के रूप में क ई भूमिका अदा करते हैं ∣ जहां हर चीज वास्तविक होती है ∣ अनेक तरह के रस हमारे जीवन को मधुर बना रहे होते हैं ∣ वहां हम जीवन की परिस्थितियों के मुताबिक अभिनय कर रहे होते हैं ∣
एक तरफ हम स्वयं के अंदर चल रहे अंतर द्वंद्व से लड़ रहे होते हैं ∣ वहीं दूसरी तरफ हम बाहर की दुनिया से लड़ने के लिए खुद को मजबूत बना रहे होते हैं ∣
जीवन के उतार चढ़ाव के बीच हम अपनी हर जगह भूमिका निभा रहे होते हैं ∣
हम चाहे कितने भी दुख मे जीवन जी रहे होते हैं ∣ किन्तु जब हम बाहर की दुनिया में जाते हैं ∣ तो अपनी मुस्कुराहट के साथ आने वाले कल का स्वागत करते हैं ∣ अपना प्रदर्शन ये सोच करते हैं कि लोग हमें हमारी परिस्थितियों से नहीं बल्कि हमारी प्रस्तुति से जानते हैं ∣

Comments