लगातार चलते जाना ही जीवन का नाम है


लगातार चलते जाना ही जीवन का नाम है
कोशिश करना तुम की चलते रहो तुम
हर हाल में आगे बढ़ते रहो तुम, 
क्योंकि तुम्हें चलने का गुण आता है ∣
लोग क्या कहते हैं उससे नहीं
बल्कि तुम क्या हो, उसे सोचकर तुम्हें आगे बढ़ने का गुण आता है ∣ 
तुम ज्यादा करने में विश्वास रखते हो,दिखाने में नहीं 
इसलिए तुम चलते जाना 
क्योंकि तुम्हें खुद के काम से लोगों को जवाब देना आता है ∣
तुम बदले नहीं हो तुम्हारी परिस्थितियां बदली है ∣
तुम्हें खुद को बेहतर करने की कोशिश हर हाल में करना 
क्योंकि तुम्हें गिरकर उठने का काम आता है ∣ 
वक्त वक्त की बात है
तुम कोशिश करना एक कदम आगे रखने की 
तुम्हें जूनून के साथ आगे बढ़ना आता है ∣

Comments