Skip to main content

gender equality meaning in hindi

जब जब बात बराबरी की आयी
तब तब उसे कमजोर करने की सजिश बनाई
किसी ने कहा प्रकृति ने उसे कमजोर बनाया
किसी ने कहा थोड़े ज्ञान पर वो इतराती
सब ने गढ़ी परिभाषा
हर मोड़ पर उसे सिर्फ कम आंका
जहां आज भी बहुत कुछ बदला नहीं
जाती नौकरी महिला पर आज भी बहुत कुछ बदला नहीं
जहां अब भी नहीं उनकी जमीन
बनाने अपनी जमीन नापना उन्हें बहुत बड़ा रास्ता
अब भी बहुत कुछ नहीं बदला
बराबरी क्या मूलभूत अधिकार के लिए आज भी उन्हें लड़ना पड़ता
बात आज भी जब बराबरी की आती तब वो कम ही समझी जाती 
कौन समझाए उसे कि वो कम हो ही नहीं सकती
घर और बाहर की जिम्मेदारी निभाने वाली सिर्फ गोल रोटी बनाना नहीं वो आटा कमाना भी जानती। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..