अपने परिवार से लगाव तो सभी का होता है किन्तु देश की मिट्टी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करना देश के प्रति निस्वार्थ प्रेम को बताता है जो आज भी लोगों के दिल में है कि वो उसे दिखाने की जगह उसकी रक्षा करने के बारे में ज्यादा सोचते हैं.
विदेश में रह रहे कुछ लोग अपने देश की मिट्टी को लेकर जाते हैं जो उनका देश के प्रति प्रेम को दिखाता है.
आज समकालीन समय में जब हर दूसरे व्यक्ति का ख्वाब अन्य देश में जाकर कुछ काम करने का है ऐसे में देश की मिट्टी का महत्व और भी बढ़ जाता है जब एक व्यक्ति दूसरे देश में जाकर निवास करता है तब उसे हर चीज में अपने देश की बात याद आती है उसके सामने अपने देश की स्मृति चलती हुई दिखाई देती है.
केसरी मूवी का गीत
" तेरी मिट्टी में मिल जा
गुल बन के में खिल जा "
आज भी सुनते वक्त आखों में आसूं की बूंद ला देता है.
Comments