Skip to main content

Monday motivation 2020




अक्सर हम उन लोगों को देखकर ये आम धारणा बना लेते हैं कि उसकी जिंदगी तो कितनी बेहतर और आराम दायक है काश हमारी भी जिंदगी उनकी तरह होती सारी परेशानी हमारे ही पास है वो अपने काम में कितना बेहतर है लेकिन हम ही इतने ना समझ है एक हम ही कितनी परेशानी में जीवन यापन कर रहे हैं.

जबकि सच्चाई इसे अलग होती है जरूरी नहीं जो जैसा दिखाई दे वो वैसा ही हो हम हमेशा किसी भी व्यक्ति की सफलता और उसकी ऊंचाई को देखते हैं और भूल जाते हैं कि वो भी इंसान है हमारे जीवन में क्या सकरात्मक है और क्या नकरात्मक है ये हम पर निर्भर करता है कि हम उसे क्या समझते हैं क ई बार हम सकरात्मक चीज को भी नकरात्मक समझने लगते हैं क्योंकि हमारे लिए सकरात्मक सिर्फ सफलता है जबकि ऐसा है नहीं आज आप किसी भी सफल इंसान के बारे में पढ़ेंगे तो जानेगे की वो अपने जीवन में कितनी विषम परिस्थितियों से गुजरा है उसने कितना कुछ सहा है लेकिन उसने अपनी असफलता को नकरात्मक ता न समझकर उस एक सफल होने की कड़ी समझी और वो आगे चलता गया और वो सफलता की चोटी तक पहुंचा.

आप कितनी गलतियां करते हैं और अपने जीवन में कितना सफल हुए इसे ज्यादा फर्क पड़ता हैं कि हम खुद को सफलता के कितने करीब देखते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..