Skip to main content

रास्ता लंबा है


किसी ऊंची जगह पर बैठने के लिए  लम्बे रास्ते से निकलना पड़ता है कुछ पाने के लिए संघर्ष ज्यादा करना होता है इस प्रक्रिया के बीच कुछ लोग हो जाते हैं आपके तो कुछ को पराया सा करना पड़ता है इन सब के बावजूद थोड़ी मेहनत ज्यादा करना होता है . 

जिंदगी की परिणति में कुछ हासिल करने के लिए आगे लम्बे रास्ते पर चलना पड़ता है इस बीच भले ही तुम अकेले हो लेकिन चलना पड़ता है.

जिंदगी अनिश्चिताओं से भरी पड़ी है लेकिन तुम्हें अपने उद्देश्य को निश्चित करना पड़ता है . 

रास्ता लंबा है लेकिन चलना जरूरी है

थोड़ा आगे बढ़ना जरूरी है 

कुछ खोओगे कुछ पाओगे लेकिन चलते रहना जरूरी है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..