Skip to main content

21 संकल्प

 

आज साल का पहला दिन है जो सब के लिए नयी उम्मीद को लेकर आया है क ई लोग की आंखों में इसके लिए सुनहरे सपने है तो कुछ इस साल कुछ बेहतर करना चाहते हैं.

ऐसे में जरूरी है कि हम सबसे पहले खुद पर ध्यान दे अपने सपनों को पूरा करने के लिए न ए सिरे से तैयार हो.

2021 हम सबके सामने खुद को बेहतर करने के लिए एक नयी उम्मीद लेकर आया है इस साल कुछ लोग अपने जीवन के महत्वपूर्ण फैसले लेगें तो कुछ को धैर्य के साथ निर्णय लेना होगा.

इसी उम्मीद के साथ इस नय वर्ष में कुछ संकल्प लेते हैं.

1. अपने आप का ख्याल रखना.

2. खुद को बेहतर करने के लिए हर दिन प्रयास करना.

3. हर दिन कुछ नया करना.

4. अपने काम को भी महत्व देना.

5. अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी तरह का समझौता न करना.

6. अपने काम को ईमानदारी के साथ करना.

7. कुछ ऐसे फैसले लेना जो हमारे लिए जरूरी हो.

8. अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना.

9. समय का सदुपयोग करना.

10. अपने आज के काम को हर हल में आज करना.

11. खुद के प्रयास को खुद अच्छा कहना.

12. कल से आज बेहतर करने का जुनून रखना.

13. कुछ नया सीखना.

14 . हर दिन कुछ जानने की जिज्ञासा रखना.

15. आज से अब बेहतर करने की ओर जाना.

16. थोड़ी मुश्किलों से घबरा न जाना.

17. अपने परिवार के साथ सही व्यवहार करना.

18. ऐसे लोगों से दोस्ती करना जो हमें हमारे जीवन में बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं.

19 आलसी लोगों से दूर रहना.

20. ढेरों नकरात्मक के बीच अपनी सोच सकरात्मक रखना.

21. सोशल मीडिया का उपयोग जरूरत से ज्यादा न करना.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..