Skip to main content

अहं मेरे बालिका देश


जहाँ आज भी कन्या दान सबसे बड़ा दान माना जाता है नौ कन्या को भोज कराना किसी मांगलिक कार्य में सोने में सुहागा माना जाता है ऐसे देश में नवजात बेटी की हत्या करना उसके साथ अपराध करना हम सब के सामने एक प्रश्न खड़ा करता है कि आज क्या सच में हम आधुनिक हुए या आज भी हम रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक के बोझ के तले दबे है जहाँ हम सिर्फ किसी एक वर्ग को ज्यादा दूसरे को कम आ़ंका  रहे हैं

आए दिन अखबार में आ रही बालिका हत्या और उनके साथ किए गए अपराध हम सब को बेटी की सुरक्षा के लिए तमाम प्रश्न उठाने को मजबूर कर रहा है.

आखिर कब तक इस देश में बेटियों के साथ रेप और उनकी हत्या की घटना होती रहेगी और हम यू ही विरोध के नाम पर कैडल  मार्च निकालते रहेगें??

Comments