Skip to main content

दर्द सहकर भी


 अगर तुम अपने प्रति ईमानदार हो तो ये तुम्हारी एक ऐसी बड़ी ताकत है जो तुम्हे हमेशा काम आऐगी.

 तुम्हारे लिए तुम्हारी ईमानदारी तुम्हें शीर्ष स्थल तक ले जाएगी तुम चलने की ताकत रखना पैर के दर्द से लेकर  सिर के दर्द तक तुम सहने की दम रखना.

 अगर ज्यादा लगे खुद का दर्द तो तुम दूसरों के दर्द से अपने दर्द की तुलना जरूर करना मालूम चलेगा तुम्हे की तुम्हारे पास न के बराबर दुख है हौसला रखना एक दिन बनोगे सूरज की रोशनी तुम चलने की एक आश रखना.

 "भारत के किसान 21 दिन से कृषि कानून को लेकर विरोध कर रहे हैं

 उनके दर्द को एक किसान परिवार ही भली तरह से समझ सकता है किंतु उन से हम सब युवा भी सीख सकते हैं अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपने इरादे को मजबूत रखना.

अब तक इस आंदोलन में करीब 15 किसानों ने अपनी जान से हाथ धोना पड़ा 

 वही कल एक किसान ने आत्महत्या कर ली उनके दर्द से ज्यादा किसी का क्या कोई दर्द हो सकता है."

 दर्द मिले जितना भी

 तुम सहने की दम रखना

 क  ई पैर की चोट के बावजूद

 चलने की ताकत रखना

 लोग गिरते हैं तुम्हे तो गिराने दो

 तुम बेहतर बनकर उठने की दम रखना.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..