वक्त से भी आगे निकल जाते हैं
हम क ई बार
तो क ई बार जैसे सबकुछ
करना कहां सरल होता है
बहुत मुश्किल हो जाया करती है
कभी कभी ये जिंदगी
जब एक तरफ जीवन की मुसीबतें तो दूसरी तरफ हमारे अपनों का दर्द होता
हैं ,
जहां क ई बार दोनों तरफ देनी होती है हमें
जीवन की कई अग्नि परीक्षाएं
क ई बार तो जैसे हम सब
दिन ढलने के साथ
कुछ ख्वाब आंखों में सजाएं
यू ही चल निकलते हैं,
अक्सर जिंदगी अनुभवों की दास्तां
को लिए जैसे चलती जाती है
पर कुछ अनुभव अनकहे रहकर
जिंदगी में आगे जैसे बढ़ना होता है ∣
क ई बार मुश्किल हो जाया करता है
चलते चले जाना
जहां एक तरफ पांव के छाले
दूसरे तरफ अपनों का दर्द होता है
जिन्हें समय न देने पाने की हमारी अपनी
मजबूरियां होती है
सबकुछ कहां इस जिंदगी में आसान होता है ∣
Comments