Skip to main content

Self love❤

 



Self love

 अक्सर किसी दूसरे की चाहत में हम खुद से प्यार करना भूल ही जाया करते हैं उसके लिए जीना मरना सोच अपने को निखरना भूल ही जाते हैं 

आज सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग के चलते हम खुद को कम  आंकने   है जहां हम बाहरी सौन्दर्य और फोटो के माध्यम से लोगों का आकर्षित करता चेहरा देखकर  ये सोचने लगे हैं ∣ कि हम सुंदर नहीं है हम कैसे दिखते है ∣ और हम इस बात का तनाव लेकर बैठने लगे हैं जबकि सच्चाई इससे विपरीत है जरूरी नहीं सोशलमीडिया में दिखाई देने वाली सभी चीजें वास्तविक हो कुछ चीजें बनावटी भी हो सकती है

आप खुद से प्रेम करें, क्योंकि जो खुद से प्रेम नहीं करते हैं उनसे लोग भी दूरी बनाने लगते हैं जिसके चलते वो लोग अपना आत्म विश्वास खोने से लगते हैं ∣ इस परिस्थितियों से बचने के लिए जरूरी है कि बेवजह के तनाव से बचकर हम स्वयं पर ध्यान दे

"हम खुद को जितना सम्मान देगें लोग हमको उतना सम्मान देगें, हम जैसा सोचेगें वैसे हो जाएगें इसलिए अपने बारे में अच्छा सोचे ∣"

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..