Skip to main content

जिंदगी में जब समय की कमी हो जाए


कहते हैं इंसान के लिए सबसे बुरा समय वो होता है  जब उसके पास 

समय की अधिकता हो किन्तु उसे समय की अहमियत न मालूम हो, 


एक समय तक हम सब को हमारे पास पड़े खाली समय के कोई 

मायने नहीं होते हैं ∣ किन्तु जब उसी समय की हमारे जीवन में कमी होने लगती है ∣ तब हमें मालूम चलता है कि समय की कमी 

हमारे लिए कितनी भरी पड़ रही है ∣ जहाँ पर हम खुद को समय ही नहीं दे पा रहे हैं कुछ करने के लिए जिस तरह अपने     प्रेमी से बिछड़ा व्यक्ति ही वियोग श्रृंगार रस का गहरा अर्थ समझ सकता है ∣ ठीक उसी तरह  जिंदगी में समय का महत्व वही बता सकता है जो हमेशा समय की कमी से पीड़ित हो, ∣ 

समकालीन समय में हम सब को बहुत जरूरी है इसकी कीमत समझना और इसका सदुपयोग करना क्योंकि विपत्ति के समय सबसे ज्यादा इसकी कमी खलती है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..