◦•●◉✿प्रतिबद्धता शब्द के मायने ✿◉●•◦

 


जिंदगी में अक्सर लगातार आती परेशानी हमें अपने काम के प्रति प्रतिबद्ध बना देती है ∣ वहाँ पर हम अपने काम के लिए पहले से ज्यादा गंभीर हो जाते हैं ∣ जहाँ पर हमें ऐसा लगने लगता है. कि हमें अपना काम किसी भी हालात में करना है ∣   इस बीच हम अपने काम के प्रति लगातार वफादार होते चले जाते हैं ∣ 

जहाँ पर हमें घड़ी के हर कांटे के साथ अपने काम के लिए गंभीर होना पड़ता है जहाँ पर लोग हमें सदाबहार सा मानने लगते हैं ∣

पर इसकी वास्तविकता  हम ही जानते  हैं..  कि इन परिस्थितियों में भी अपने काम को करना कितना मुश्किल होता है ∣


"जो हमें बता ही देता है कि किसी काम को शुरू करने से ज्यादा मुश्किल उसे लगातार करते जाना होता जहाँ पर हमें एक पल के लिए गैर जिम्मे दार मान लिया जाता है और हमारे अपने काम को करते जाने के तोहफे स्वरूप हमें अपशब्द के ताज से नवाजा जाता है" ∣


जहाँ पर हमें मतलबी कहने में सामने वाले व्यक्ति को बिल्कुल भी झिझक नहीं होती है ∣ 

जो हमें एक बार फिर स्मरण कर देती है..कि हमें किसी भी हालात में अपने उस काम को करना जिसे करने का एक समय हमने अपने सिर जिम्मा लिया था और हम अपने काम के प्रति चुंबकीय बल की तरह खीचें चले जाते हैं जो हमारा काम के प्रति विशेष आकर्षण व्यक्त करता है और हमें अपने काम के प्रतिबद्ध करता है  ∣

Comments