Skip to main content

वो सुबह




कभी कभी हमारी सुबह कुछ अलग अदाज में होती है जहाँ हमारी आंख पूरी तरह खुलने से पहले हीपरेशानी हमारे सामने  खड़ी होती है ∣जैसे दे रही है हमें चुनौती और हमारा हाल हम से पूछती है∣ 

जिंदगी में सबसे दुखद क्षण कौन सा होता है  कुछ एक पल के लिए हमारा उसे आमना सामना होता है ∣ 

उस पल तो जमीन आसमां सब हमारे लिए एक सा हो जाता है और सिर्फ ये मन रोता है कि ये कौन सी परीक्षा की घड़ी हमारी जहाँ पर एक के बाद एक परीक्षा हमारा ये खुदा लेता है  ∣ 


कुछ देर तक तो समझ ही नहीं आता है  हमें कि हम आगे क्या करेगें जैसे हमारा मन हम ही हम से कह रहा होता है ये कैसे हो सकता है ? 


तब केवल मन रोता है आंखों से आसूं ऐसे बहते हैं जैसे की अब सब्र का बांध टूटा  है

 किन्तु क्या रोने का भी हक होता है जब आपके सिर्फ पर क ई उत्तरदायित्व और जिम्मेदारी सिर पर खड़ी हो जैसे जिंदगी का सफर फिर से  शुरू होता है ∣ 


जिंदगी में असली प्रेरणा का स्त्रोत हमारा मन है जो हम से कहता है सबकुछ अच्छा होगा और हमारे सामने एक नया छिपा हुआ रहस्य खुलता है बाहर वाले केवल देखते तमाशा है कुछ ही लोग होते हैं जिन्हें फिक्र होती है हमारी वरना  बाकी सब तो हमारे शेक देखते हैं  और हाल  चाल  पूछते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..