Skip to main content

पहचानने में गलती

 



अक्सर हम किसी व्यक्ति के अच्छे बुरे का चयन उसके दैनिक व्यवहार से करने लगते हैं ∣ जिसमें हम उसके सभी पहलुओं को तो जैसे देखना ही भूल  जाया करते हैं ∣ 

 तब एक समय के बाद परिस्थितियां ऐसे बदलती है कि हमारे  उस व्यक्ति के प्रति  विचार ही बदल जाते हैं ∣ 

जब हमें ये मालूम चलता हैउसके व्यवहार का कारण क्या है


 जिंदगी को जीते- जीते कुछ लोग अति गम्भीर हो जाते हैं ∣ तो कुछ जिंदगी के हर अनुभव लेने के बावजूद जिंदगी जीने के अपने नजरिये में कोई बदलाव नहीं करते हैं जिंदगी को खुलकर जीते हैं ∣ 

अक्सर ऐसे लोगों को देखकर हमें लगता है कि इनकी जिंदगी में तो कोई भी परेशानी नहीं है सिर्फ ये तो जिंदगी को जी रहे हैं

जबकि  सच्चाई  इसके उलट होती है ∣ ये ऐसे लोग जिंदगी की इतनी परेशानी झेल चूके होते है कि उन्हें अब दुखी रहने का कोई कारण ही नहीं समझ आता, क्योंकि वो जिंदगी के उस रूप को देख चूके ह़ोते है जहाँ पर हर इंसान को कुछ न कर पाने का गम है जो बहुत पाकर  जिंदगी से खुश नहीं है 


जिंदगी में सबसे मुश्किल है  अपने व्यवहार और अपने काम में बदलाव न करना किसी भी परिस्थितियों में  और  जिंदगी को शिद्दत से जीना   ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..