Skip to main content

सहन करने की सीमा जब हद से पार हो जाए तो

 


"ईशा ने नहीं कहा कि दूगां

सदा स्वच्छ नीला आकाश फूल भरी 

राहे जीवन भर 

बिन बादल और बिन बरसात

बिना दुख के आनंद न होगा न

शांति बिना प्रलाप "


अक्सर हम किसी विजयी इंसान को देखकर ये भूल जाते हैं कि उसने भी कभी कुछ सहा होगा जब जाकर आज वो इस पद पर है ∣ हमें लगता है कि मानों उस शीर्ष पद पर बैठे इंसान के जीवन में केवल सुख ही सुख है ∣


ऐसा सोचते वक्त हम ये भूल जाते हैं कि 

सबकी जिंदगी में दुख और सुख आते और जाते हैं ∣

महज फर्क इतना हो जाता है कि कुछ लोग दुख की पीड़ा से इस कदर टूट जाते हैं तो कुछ लोग 

इतना मजबूत बन जाते हैं जिनके आगे 

पत्थर की कठोरता भी फीकी पड़ जाती है ∣


जिंदगी जीना भी क्या आसान होता है? 


जहाँ सिर्फ हमारा इम्तिहान होता है जहाँ हमे भी लगने लगता है कि इस जिंदगी में कितना संघर्ष छिपा हुआ है ∣ अब और नहीं इस इम्तिहान को हमें बढ़ने देना है जिस इम्तिहान के शुरू की तारीख हमें मालूम होती है पर खत्म होने की तारीख अज्ञात सी होती है ∣



जहाँ अक्सर हमें मिल जाते हैं इतने दुख की अक्सर हम सिर्फ रोते रह जाते हैं न होता है एक वक्त के लिए कोई सहारा सब से हम अपने आसूं हंस हंस कर छिपाते है ∣ पर आईने से भी कोई झूठ बोल पाया है भला कि हम बोल पाते हैं ∣



जिंदगी में हम कितना भी किसी से कह दे कि चिंता मत करो, धैर्य से काम लो पर जब खुद पर बीते तब लगता है जैसे एक पल के लिए जिंदगी में सारे दुख एक साथ हमारे जीवन में आ गए हैं



अक्सर जिंदगी में शरीर के दर्द से ज्यादा दर्द हमें तब होता है जब हमारा कोई अपना दर्द से कराह रहा होता है जिसके सामने भले हम कुछ न कहे पर उसकी दशा को देख ये मन कितना रोता है ∣

 सब देख जाते हैं उसे मरीज समझकर हम से भला कौन पूछता है कि जिसे वो मरीज कह रहे हैं उसकी ये दशा देख हमारा मन कितना व्याकुल और बैचेन सा हो जाता है ∣

 तब मालूम चलता जिंदगी जीना कितना मुश्किल है जहाँ पर ये मन सिर्फ और सिर्फ

कुछ न कर पाने का दोष खुद को देकर अंदर ही अंदर सिर्फ रोता है ∣



अक्सर जिंदगी में कुछ ऐसी परिस्थितियां आ खड़ी हो जाती है जहाँ

पर कुछ वक्त तक हमें समझ ही नहीं आता है कि हम कुछ काम भी करे जहाँ पर हो जाते हैं हम अकेले एक कैदी की तरह जब मन होता है व्याकुल और डर से

 भरा इंसान होता है


 जिंदगी में मुश्किलों का सामना करना, आसान नहीं है 

" जान लो तुम यहीं जिंदगी का कटु सत्य है इसे पहचान लो जब तक जिंदगी में कोई दुख दर्द नहीं जिंदगी बेआदब सा न जीकर अच्छे से जीओं

नहीं तो हमेशा परेशान ही रह जाओगे ∣

अगर तुम जिंदगी में घोर विपत्ति से जीत गए तो अजयी कहलाओगे हार गए लड़ते लड़ते तब भी तुम अनुभवी कहलाओगे ,



कोशिश करना मत छोड़ना जिंदगी जीने की क्यों कि

जिंदगी में जब संघर्ष की कड़ी धूप में पकोगें

तब ही तुम अमूल्य हो पाओगे

 ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..