आज 𝘐𝘯𝘵𝘦𝘳𝘯𝘢𝘵𝘪𝘰𝘯𝘢𝘭 𝘭𝘦𝘧𝘵 𝘩𝘢𝘯𝘥𝘦𝘳𝘴 𝘥𝘢𝘺 है ∣ जो कि प्रत्येक वर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है ∣ जिससे मनाने का मुख्य उद्देश्य 𝘭𝘦𝘧𝘵𝘺 𝘩𝘢𝘯𝘥𝘦𝘳𝘴 को उनकी विशिष्टता बताना है ∣ क्योंकि पूरे विश्व में इनका प्रतिशत मात्र 7 से 10 होता है ∣
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य ये भी है ∣ कि इससे जुड़ी हुई भ्रान्ति के प्रति लोग जागरूक हो ∣
आज भी किसी धार्मिक काम में राईट हैंड का उपयोग करना ही अनिवार्य होता है ∣ ऐसे में अगर कोई लेफ्ट हैंड वाला व्यक्ति वहाँ पर पूजा इस हैंड से करे तो उसको बहुत सुनना पड़ता है क ई बार तो उसका मजाक भी बना दिया जाता है ∣
और अगर वो लड़की हो तो उसकी ये विशिष्टता दूसरों के लिए अशिष्टता बन जाती है ∣कभी खाना परसाने में तो कभी कोई काम उल्टे हाथ से करने में उसको जलील किया जाता है ∣
ऐसे में हम सब लोग को एक बात समझने की जरूरत है ∣ कि जिस तरह राईट हैंडर को लेफ्ट हैंड से लिखने में परेशानी आती है उसी तरह से लैफ्ट हैंड र को भी राईट हैंड से काम करने में मुश्किल आती है ∣ इसलिए अगली बार आप ऐसे इंसान के बारे में भला बुरा बोलने से पहले एक बार सोच ले खासकर तब जब वो एक छोटा बच्चा हो उसे स्नेह के साथ इस बात को बताएं कि पूजा से जुड़े हुए काम सीधे हाथ से करें ∣

Comments