Skip to main content

रक्षाबंधन

 

श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है ∣ जिसको लेकर अलग - अलग लोक रिवाज और मान्यता है ∣


ये त्यौहार मुख्य रूप से भाई बहन का त्यौहार है ∣ जो उनके रिश्ते को और भी मजबूत करने वाला होता है ∣

जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसकी सुरक्षा का वादा करता है ∣ 

इस त्यौहार को मनाने का अपना पौराणिक ओर ऐतिहासिक महत्व है ∣ जहाँ पर एक तरफ 

  महाभारत में द्रौपदी  के द्वारा श्री कृष्ण को राखी बांधने को वर्णन मिलता है ∣ तो वहीं दूसरी तरफ इतिहास के पन्नें पलटे तो रानी कर्मवती ने हुमायूँ को राखी बांधी थी 

जिसमें हुमायूँ ने उनकी रक्षा का दायित्व अपने सिर पर लिया था 

तो ऐसे हम राखी की उत्पत्ति को समझ सकते है ∣ 

आज वर्तमान समय में राखी न केवल एक त्यौहार है बल्कि भाई बहन के प्रेम को मजबूत करने की ऐसी डोर है जिसे कोई भी नहीं तोड़ सकता है ∣


तू चिनगारी बनकर उड़ री , 

जाग जाग मैं ज्वाल बनूँ ,

 तू बन जा हहराती गंगा , 

मैं झेलम बेहाल बनें ;

 आज बसन्ती चोला तेरा , 

मैं भी सज लूँ लाल बनूँ ;

 तू भगिनी बन क्रान्ति कराली ,

 मैं भाई विकराल बनूँ ; 

यहाँ न कोई राधारानी ,

 वृन्दावन , वंशीवाला ; तू आँगन

 की ज्योति बहन री ,

 मैं घर का पहरे वाला ।


**गोपाल सिंह की कविता 

(भाई बहन की पंक्ति) 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..