Skip to main content

मंजिल की तलाश में

 



हम सब की  एक मंजिल जरूर है जहाँ पर हमें पहुंचने के लिए  संघर्ष हद से  ज्यादा करना पड़ता है ∣

क ई बार तो हालात ये हो जाते हैं कि हमें लगता है कि हम इसका मुकाबला कैसे कर सकते हैं ?

 अपने दृढ़ निश्चय के बल पर हम सब उसे जीतने की कोशिश  लगातार करते  हैं ∣ और हर हाल में चलते जाते हैं उसे पाने की ललक में फिर चाहे शरीर के घाव हम से आराम की मौहलत कितनी मांगे हमारे पैर भला कहाँ रूकते हैं, जिंदगी जीना एक तरह की इसी को तो कहते हैं ∣

इस कोशिश में क ई बार कुचली जाती है ख्वाहिशें ,क ई काटों पर भी चलना पड़ता है   ∣ और आगे चलते जाना ही जैसे राह बन जाती है,  हमारी क ई अच्छी -बुरी चीजों को छोड़कर आगे हम बढ़ते हैं  ∣ 

इस मंजिल को पाने की मंशा के लिए क ई बार कूदना पड़ता है अंगारे  पर फिर चाहे हाथ जले या पांव फर्क जैसे हमें नहीं पड़ता है ∣

रूकते- रूकते चलना सीखते हैं हम पर फिर चलते -चलते रूकना जैसे खुद से भूल ही जाया करते हैं ∣ 

ऐसे ही मिल जाती है क्या मंजिल ,इसे पाने के लिए क ई बार हम खुद को लहुलुहान भी करते है ∣ 

रक्त की बूंद भी करती  है जैसे हम से सवाल क्यों हम उसे इतना जाया करते हैं ∣ 

 मंजिल को पाना भला क्या आसान होता है जहाँ किसी की किस्मत तो किसी का जुनून ही जैसे उसके लिए सबकुछ हो जाया करता है फिर भी एक चिंता रह जाती मन में की क्या मिल पाएगी मंजिल क्या करते रहेगें अब भी तलाश उसकी हर कठिन पथ में ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..