आत्म सम्मान हम सब के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज होती है ∣ जिसे बनाएं रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ता है ∣
और क ई बार तो इसे बनाए रखने के लिए हमें बहुत जद्दोजहद भी करनी पड़ती है ∣ कुछ लोग आत्म सम्मान और घमंड में ज्यादा फर्क नहीं कर पाते हैं ∣
जबकि दोनों में जमीन आसमान का फर्क होता है ∣ आत्म सम्मान से आशय स्वयं के सम्मान से है ∣ जबकि घमंड से आशय एक तरह का दिखावा करना है ∣ जिसका मुख्य उद्देश्य दूसरो को जलील करना होता है ∣
वर्तमान समय में अगर हम अपने आत्म सम्मान को बनाएं रखना चाहते हैं तो इसके लिए जरूरी है ∣ हम खुद का सम्मान करें साथ ही साथ उनका भी करें जो हमारी जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं ∣
Comments