बात खुद के पहनावे की हो या घर को सजाने की आज भी सादगी की एक अलग ही पहचान है ∣
जो कमाई जाती है बड़े इत्मीनान के साथ फिर चाहे क ई बार इसके लिए कीमत ही क्यों न अदा करनी पड़े ∣
आज भी कुछ लोग की सादगी को देखकर मालूम चलता है, कि आज भी भले कम लोग पर ये मौजूद है सादा जीवन उच्च विचार पर विश्वास करने वाले जिनको आज भी पसंद आती है सादगी हर कीमत पर फिर चाहे ये दुनिया उनको कुछ भी कहे ∣
कुछ लोग में ये सादगी देखकर तो ऐसा लगता है मानों ये हर उस व्यक्ति को प्रेरित करते हैं ∣ जिन्हें आज भी ज्यादा चकाचौंध रास नहीं आती जिनके मन को आज भी सिर्फ सादगी पसंद आती है ∣
आज समकालीन समय में जब हर जगह इस चीज की दौड़ मची है कि कौन किससे ज्यादा बेहतर दिखता है ∣ जहाँ उसके पास हर वो दुनिया की चीज है जिसका होना उसके लिए बहुत गर्व की बात है ∣
तो वहीं दूसरी तरफ वो लोग भी मौजूद है जिनको आज भी सादगी इस कदर से पसंद है कि उन्हें दुनिया दारी से ज्यादा मतलब नहीं वो तो अपने जीवन में ही खुश है ∣

Comments