Skip to main content

सत्यम् शिवम सुंदरम्


आज के समय ये आधुनिकता पर फेयर एंड लवली का प्रचार हम सब से एक ऐसा प्रश्न करता है  जिसका उत्तर हम चाह कर भी नहीं ढूंढ रहे हैं.

आज जब अखबार में शादी के लिए विज्ञापन दिया जाता है तो उसमें स्पष्ट रूप में लिखा होता है कि 'गौरी नारी  सुंदर सुशाल लड़की चाहिए'.

जैसे वो दुल्हन नहीं घर की कोई कीमती  वस्तु देख रहे हो, बात केवल यहीं समाप्त नहीं होती लड़का अगर काला हो तो चल जाएगा किन्तु अगर लड़की काली तो " जैसे धरती आसमान एक हो गया हो" .


आप सब को ये जानकार हैरानी होगी कि कालिदास के द्वारा लिखित " अभिज्ञान शकुन्तला " में शकुन्तला भी सावली  थी

आज समकालीन समय में सत्यम शिवम सुंदरम् मूवी एक बार फिर  हम सब को देखनी चाहिए जिसमें एक रूपा नाम की लड़की समाज की दृष्टि में रूपवती नहीं है किन्तु वो अपने गाने और संगीत अपनी एक अलग पहचान बनाती है जिसका ये गाना सच में हम सब को  कुछ सोचने को मजबूर करता है......

** ईश्वर सत्य है

सत्य ही शिव है

शिव ही सुंदर है

जागो उठकर  देखों

जीवन ज्योत जागी है

सत्यम् शिवम सुंदरम्**



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..