Hindi Diwas Speech: हिन्दी दिवस मनाने से अच्छा है

हिंदी केवल भाषा नहीं हर भारतीय की अभिव्यक्ति का एक जरिया है। जिसके जरिये वो अपने भाव की अभिव्यक्ति करता है।
 जन जन की भाषा हिन्दी अपनी सरलता और वैज्ञानिकता के लिए जानी जाती है जिसे जैसे बोला वैसा ही लिखा जाता है। 
पर अफ़सोस हिन्दी दिवस के अलावा कहां हमें उसके महत्व के बारे में कुछ पता चल पाता है जहां सम्मान हिन्दी को चाहे लाख दे दे पर बोला तो बेवजह अंग्रेजी ही जाता है। 
ऐसा नहीं हिन्दी में शब्दों की कमी है। पर लोगों की सोच ही  आज हिन्दी के प्रति घृणित सी है । जहां उन्हें लगता है कि वो अगर हिन्दी में बात करेंगे तो उनका मान सम्मान ही कम हो जाएगा। 
आज आवश्यकता है दिवस मनाने से ज्यादा उसके महत्व को समझना। क्योंकि दिवस मनाये जाते हैं जिन्हें भुला गया हो। 
क्या तुम्हें मालूम है अंग्रेजी दिवस कब आता है, फादर्स डे, मैन डे, बदर्स डे, कब आता है। नहीं पता होगा क्योंकि वास्तव में ये कभी भूले ही नहीं गए। 


Comments