आज के समय का रावण कौन है
आज के समय का रावण वो हर कोई है
जिसमें अंहकार भरा
जिसे खुद उसके बल ने छला
जिसने खुद के आगे सब कम ही देखा
जिसने रावण को जलाया
पर जो अपने अंदर के रावण को न मर सका
जिसने खुद को ताकतवर समझा
पर दूसरों को कम ही जाना
जिसने अपने ज्ञान को साक्ष्य
दूसरों के ज्ञान को कुछ न माना
जिसने ज्ञान होकर भी अज्ञान जैसे व्यवहार किया
वो सब भी रावण का एक रूप है।
Comments