Skip to main content

मर्यादा की जब होती है हानि


जब जब होती है मर्यादा की  हानि
तब तब मांओं के सिर शर्म से झुके होते है, 
तब भी वे लोग सिर उठाकर विजेता की तरह चलते हैं।
कभी दुर्गा, कभी काली का रूप समझी जाने वाली वो स्त्री उस समय सबसे ज्यादा असहाय हो जाती है जब उसकी मर्यादा को भंग करने की कोशिश की जाती है। 
स्त्री जिसे मर्यादा में रहने की शिक्षा बचपन से दी जाती है  
उससे ही अमर्यादित व्यवहार वो कायर करते हैं ∣
बरसों से युद्ध की अग्नि में जलती आ रही है वो स्त्री ही सबसे ज्यादा प्रताड़ित होती है। जब एक जंग सीमा पर दूसरी जगह उसके शरीर पर लड़ी जाती है। 
ऐसे में न जाने खुद को समाज का ठेकेदार कहने वाले कहां चले जाते हैं ∣
अफसोस पर कलयुग की दौपद्री को कहां कोई कृष्णा बचा पाते है जहां चारों तरफ सिर्फ दुर्योधन की सोच रखने वाले लोग होते है।
अपने को सभ्य कहने वाले वो लोग ही सबसे ज्यादा उस वक्त असभ्य हो जाते है जब वो किसी मासूम की इज्जत पर हाथ डालते है। 
समझ नहीं आता है ऐसे लोग कैसे खुली हवा मेें सांस ले पाते है जो खुद पूरे दूषित होते है।
ऐसे में जैसे मंटो की बात ठीक सी लगती है कि 'मैं सोसाइटी की चोली क्या उतारूंगा , जो है ही नंगी, मैं उसे कपड़े पहनाने की कोशिश नहीं करता, क्योंकि ये मेरा काम नहीं,दर्जियों का काम है।'


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..