एक उम्मीद‌ जो जिंदगी जीना सिखाती है


जहां नहीं पता किसी को 
कल क्या हो जाएगा
ऐसे में हर कोई तैयारी कल की करता है ∣
जहां मौत की गारंटी और जिंदगी अनिश्चित है
वहां वो कल क्या पहनकर जाना है
उसका हिसाब करता है ∣
जिनसे मिले है कल मिलेंगे भी या नहीं इसके बावजूद वो
उनकी उम्र लंबी हो 
उसकी दुआ सलामी करता है ∣
जहां किसी को नहीं पता कल क्या हो जाएं
ऐसे में वो दोस्ती एक उम्मीद से करता है ∣

Comments