Ram Mandir offering theft case: All 8 accused sent to jail until July 13; they will remain in custody for 14 days
राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपियों को भेजा 13 जुलाई तक जेल, 14 दिन की हिरासत में रहेंगे सभी आरोपी
key highlights: राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा अपडेट
सभी 8 आरोपियों को 13 जुलाई तक भेजा जेल
14 दिन की हिरासत में रहेंगे सभी आरोपी
इस पहले आरोपियों के घर पर की थी छापेमारी
आरोपियों के घर से मिले थे सोने चांदी के जेवर
अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बता दें कि चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जिन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जो कि 13 जुलाई तक जेल में ही रहेंगे।
वीसी के जरिए अदालत में किया पेश
मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी सोमवार 29 जून को सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया है। सुनवाई के बाद अदालत ने सभी आरोपियों को 14 दिन तक की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस बीच पुलिस ने मामले से जुड़े दस्तावेज अदालत के सामने प्रस्तुत किए। मामले में जांच पड़ताल अभी जारी है।
ट्रस्ट की तहरीर पर हुई एफआइआर
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि राम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट की ओर से दी गयी तहरीर के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की। जिसके बाद सबूतों के आधार पर आठ आरोपियों को जेल भेजा। अभी मामले में और जांच किये जाने के बाद तस्वीर साफ होगी। जिसके लिए आरोपियों को जेल में रखने का समय बढ़ाया गया।
रविवार को आरोपियों के घर पर की छापेमारी
पुलिस ने अदालत को बताया की रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के घर में छापेमारी की । जिस दौरान चोने -चांदी के आभूषण बरामद किये गए है। फिलहाल पुलिस पता करने की कोशिश में है कि ये मंदिर के है या कहीं और के।
Comments