भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गयी। जिस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। जिसकी जानकारी एमएसएमआई मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी।
मंत्री चैतन्य कश्यप ने दी जानकारी
मंत्री ने बताया कि सीएम की कैबिनेट में कई फैसले लिए गए। जिनमें मुख्यतौर पर कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों को सिली सिलाई यूनिफॉर्म देने का फैसला किया गया है। स्वामित्व योजना के तहत लोगों की संपत्ति का चिन्हित किया गया था। जिनको स्वामित्व पत्र भी दिया गया था। जिसके बाद अब सरकार रजिस्ट्री करके पंजीकृत दस्तावेज भी देगी।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट में ये भी लिए गए फैसले
- बरगी बांध क्रूज हादसे में हुई जनहानि की न्यायिक जांच के लिए कमेटी को मिली मंजूरी।
- पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के निजी स्थापना में सहायक ग्रेड-2 दिनेश वर्मा को नियुक्ति को 1 साल बढ़ाने की मिली मंजूरी।
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 18 कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से संशोधित तिथि तक वेतनमान की दी मंजूरी।
- पंचायत राज ग्राम स्वराज अधिनियम और उपकर अधिनियम में संशोधन संबंधी अध्यादेशों को मिली मंजूरी।
- हिन्द फीचर फिल्म तनवी द ग्रेट को टैक्स फ्री करने का दिया अनुमोदन।
- MBBS की सीटों में वृ्द्धि के साथ नए कॉलेजों की स्थापना से जुड़े फैसलों को आगे बढ़ाने का हुआ फैसला।
- इंदौर के पिपल्याहाना में बन रहे जिला न्यायायल भवन की लागत 400 करोड़ से 626 करोड़ करने की मंजूरी।
Comments