एनटीए परीक्षा पेपर में करेगा ये बड़ा बदलाव
पेपर लीक होने का खतरा रहेगा कम से कम
दिल्ली। नीट पेपर लीक के बाद अब एनटीए पेपर को लीक होने से रोकने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एनटीए अब पेपर के लिए एक्सपर्ट्रस सवाल तो बनाएंगे लेकिन पता नहीं चलेगा कि ये किस एग्जाम के लिए तैयार होगा।
नई योजना के तहत तैयार होंगे पेपर
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्रस पेपर तैयार करेंगे। जिन्हें डिजिटल लॉकर में रखा जाएगा। बाद में टेक्नीक की मदद से पेपर तैयार किया जाएगा।
सरकार उठा रही है ठोस कदम
वहीं केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस मामले को लेकर कहा कि सरकार पेपर लीक मामले को गंभीरता से लिए हुए है। सरकार इस मामले को लेकर ठोस कदम उठा रही है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी जिम्मेदारियों से भाग नहीं रहे है उन्होंने इसकी जिम्मेदारी ली है।
वो इस मामले में व्यवस्था सुधारने की कोशिश कर रहे है।
एनटीए की ऐसी होगी नई योजना
- एनटीए से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि हम चाहते है कि पेपर से जुड़ी जानकारी कम से कम लोगों के पास हो। सिस्टम को लोगों को नहीं बल्कि प्रोसेस पर विश्वास रखना चाहिए। ट्रांसलेशन प्रक्रिया में भी बदलाव करना चाहती है।
- एजेंसी सुप्रीम कोर्ट को पहले ही बता चुकी है। कि ट्रांसलेशन से जुड़ा 85 प्रतिशत काम एआई से कराना चाहती है। जिसके बाद एक्सपर्ट्रस सिर्फ ये देखेंगे कि अनुवाद ठीक से हुआ की नहीं।
Comments