The founder of CJP wrote a letter to PM Modi making this major demand : सीजेपी के फाउंडर ने पीएम मोदी को पत्र लिखा की ये बड़ी मांग
सीजेपी के फाउंडर ने पीएम से सुसाइड करने वाले नीट के छात्रों के लिए 1 करोड़ की मांग
दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिस पत्र में अभिजीत ने सुसाइड करने वाले नीट के छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है।साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी दुबारा मांग की है। कहा है कि कार्रवाई न होने पर छात्रों और परिजनों की निराशा और बढ़ सकती है।
पीएम मोदी को लिखा पत्र
अभिजीत दीपके ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। जिस पत्र में अभिजीत ने अब उन छात्रों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की है। जिन्होंने नीट के तनाव के चलते सुसाइड कर लिया है। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की है।
सीजेपी दिल्ली के जंतर-मंतर में करेगी प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी कल दिल्ली के जंतर-मंतर में दुबारा प्रदर्शन करने वाली है। जहां पर वो फिर से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करेगी। बता दे कि इससे पहले सीजेपी ने 6 जून को प्रदर्शन किया था। जिसके बाद उसका ये दूसरा बड़ा प्रदर्शन होने वाला है।
36 दिनों में 12 छात्रों ने किया सुसाइड
बता दें कि 36 दिनों के भीतर नीट के 12 छात्रों ने सुसाइड किया है।


Comments