दिल्ली। 21 जून को नीट का रि-एग्जाम होने वाला है। जिसे ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने नीट एग्जाम पर रोक लगा दी है। एनटीए यानी की नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।
22 जून 2026 तक रहेगी रोक
एनटीए ने पीसी के जरिए बताया कि इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी कानून 2000 की धारा 69 ए के तहत टेलीग्राम पर रोक लगाई गयी है। जो कि 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। हालांकि आदेश कब से लागू होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गयी है।
21 जून को होने वाला है नीट का रि-एग्जाम
बता दें कि 21 जून को नीट का रि-एग्जाम होने वाला है। सरकार ने एग्जाम के बाद भी 30 जून तक टेलीग्राम को अपना मैसेज एडिटिंग एप बंद रखने का आदेश दिया है। यानी की भारत में भेजे गए मैसेज 30 जून तक एडिट नहीं हो पाएंगे।
इसलिए एनटीए ने उठाया ये कदम
एनटीए की मानें तो टेलीग्राम का उपयोग कुछ लोग फर्जी तरीके से पेपर लीक करने में करते रहे है। ऐसे मामले को को रोकने के लिए टेलीग्राम को बंद रखा गया है।
सरकार ने टेलीग्राम पर क्यों लगाई रोक
- टेलीग्राम में लाखों लोग जुड़े रहते है। इसके जरिए को ई भी अफवाह उड़ायी जा सकती है।
- कई चैनल नीट का नकली पेपर बेचकर छात्रों से पैसे वसूल रहे थे।
- पुराने मैसेज एडिट किए जा सकते है कुछ लोग मैसेज एडिट कर ये बता सकते है कि जो पेपर उन्होंने दिया वहीं आया है।
- इसमें बड़ी फाइलें पीडीएफ, वीडियो आसानी से भेज सकते है।
एनटीए की प्रेस कॉन्फ्रेंस की ये मुख्य बातें
- इंडियन साइबर क्राइम कोओर्डिनेशन सेंटर ने कई ऐसे चैनल बंद किये है। जो नीट पेपर को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे थे।
- कई हफ्ते से टेलीग्राम पर RE NEET 2026, NEET MAFIYA जैसे चैनल चल रहे थे।
- टेलीग्राम का एडिट फीचर का कुछ लोग गलत उपयोग कर सकते थे। जो मैसेज एडिट कर ये कह सकते थे कि हमने जो पेपर दिया वहीं आया।
- राज्य सरकार की पुलिस ने भी इसको लेकर सख्त कार्रवाई की है।
- अहमदाबाद साइबर क्राइम की जांच में ये खुलासा हुआ है कि एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह ने फर्जी बैक खातों के जरिए 1.5 करोड़ का लेनदेन किया है।
NEET 2026 का रि- शेडयूल
- 14 जून को एडमिट कार्ड जारी
- 21 जून को रि-एग्जाम
- दोपहर 2 से बजे से 5.15 शाम तक एग्जाम
- एग्जाम अवधि 3 घंटे 15 मिनट
- रिफंड डिटेल्स सुधारने की अंतिम दिनांक 22 जून

Comments