Ram Mandir donation case: Trust General Secretary Champat Rai resigns; 8 people, including Tinnu, arrested.
राम मंदिर चढ़ावा मामला: ट्रस्ट महासचिव चंपत राय ने दिया इस्तीफा, टिन्नू समेत 8 लोग अरेस्ट
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावे चोरी मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। जहां पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र सदस्य चंपत राय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जबकि उनके ड्राइवर टिन्नू यादव समेत 8 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीएम योगी के सख्त रूख एसआईटी की प्रारंभिक जांच के बाद ये फैसला लिया गया है।
इस्तीफे को देखा जा रहा है जांच में बड़ी कार्रवाई
आपको बता दें कि एसआईटी की शुरूआती रिपोर्ट के तहत ट्रस्ट के महासचिव चंंपत राय का इस्तीफा न्यायिक जांच के तौर पर देखा जा रहा है। जहां सीएम योगी का कड़ा रूख देखते हुए ये फैसला लिया गया है। जिस दौरान ट्रस्ट के दो सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिनमें चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल है।
एसआईटी वित्तीय अनियमितताओं की कर रही जांच
जानकारी के मुताबिक एसआईटी फिलहाल राम मंदिर के चढ़ावे में हुई वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है। जांच एंजेसी ओरोपियों के बैंक खातें, लेन-देन, संपत्ति की जांच पड़ताल कर रही है।
चढ़ावे मामले में 8 लोगों पर केस दर्ज
बता दें कि इससे पहले श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के ट्रस्टी कृष्ण मोहन की शिकायत पर आठ लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमें राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्रा, करूणेश पाण्डेय, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, और सुभाषचंद्र चंद्र श्रीवास्ताव को नामजद किया गया है।

Comments