दिल्ली। संविधान विशेष डॉ. सुभाष कश्यप का 97 साल की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत कॉर्डियो- पल्मोनरी अरेस्ट के चलते हुई है।
शिक्षक के रूप में की करियर की शुरूआत
आपको बता दें कि डॉ. सुभाष कश्यप ने अपने करियर के शुरूआत बतौर शिक्षक के रूप में की। इसके अलावा उन्होंने वकील और पत्रकार के रूप में भी काम किया।
कुछ ऐसा रहा उनका करियर
आपको बता दें कि डॉ. सुभाष कश्यप 31 दिसंबर 1983 में लोकसभा के सचिव बनाए गए। जिसके बाद वो 37 सालों तक संसद से जुड़े रहे। उनके काम के लिए भारत का तीसरा सबसे बड़ा पुरूस्कार पद्म विभूषण भी दिया गया।
500 से ज्यादा शोधपत्र किए प्रकाशित
बता दें कि सुभाष कश्यप ने अपने करियर में 500 से ज्यादा शोधपत्र प्रकाशित किए। इसके अलावा 100 से ज्यादा किताबें भी लिखी। उनकी मुख्य किताबों में भारत का संविधान-एक अध्ययन, नागरिक और संविधान, और सत्ता की राजनीति उनकी प्रमुख किताबों में से एक है।
Comments