21 जून को मनाया जाएगा 'फादर्स डे'
पढ़े इस दिन का क्या है इतिहास
भोपाल। इस दुनिया में जब बात ऐसे किसी खास इंसान की आती है। जो हमारे जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाते है। उनमें हमारे पिता का नाम मुख्यतौर पर आता है। जहां मां हमें घर तो पिता हमें बाहर की दुनियादारी सीखते है। जो हमें दुनिया की वास्तविकता से परिचय कराते है। हर साल जून के तीसरे रविवार को ' फादर्स डे' मनाया जाता है। इस बार 21 जून को फादर्स डे मनाया जाने वाला है। आज हम जानेंगे क्या है फादर्स डे का इतिहास..
अमेरिका से हुई 'फादर्स डे' की शुरूआत
अगर हम फादर्स डे के इतिहास की बात करें तो इसकी शुरूआत अमेरिका से हुई है। इसका पूरा श्रेय सोनोरा स्मार्ट डोड को दिया जाता है। जिन्होंने अपने पिता के लिए इस दिन की शुरूआत की थी। डोड की मां का निधन का पहले हो गया था। इसलिए डोड के पिता ने ही उनका पालन किया था। पिता के समर्पण और त्याग को देखते हुए डोड ने ये माना कि मदर्स डे की तरह फादर्स डे मनाया जाना चाहिए।
1910 में पहली बार मना फादर्स डे
बता दें कि 1910 में अमेरिका के वॉशिंगटन में पहली बार फादर्स डे मनाया गया। धीरे -धीरे इसकी प्रसिद्ध बढ़ी और ये पूरे देश में मनाया जाने लगा। 1972 में अमेरिका के राष्ट्रपति रिचड निक्सन ने इसे राष्ट्रीय दिवस घोषित किया।
सिर्फ पिता ही नहीं इनका भी होता है सम्मान
फादर्स डे पर सिर्फ पिता नहीं बल्कि गुरू, नाना, दादा उन सब लोगों के प्रति सम्मान जताया जाता है। जिन्होंने हमारे जीवन में पिता की भूमिका निभाई। हमें आत्मविश्वास से जीवन को जीना सिखाया। जीवन की हर मुश्किल घड़ी में उसका सामना करना सिखाया।

Comments