दिल्ली। सुप्रीम ने नीट रि-एग्जाम को पेन पेपर मोड की जगह सीबीटी कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट कराने की मांग को खारिज कर दिया है। बता दें कि जस्टिस पीएम नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार ने आरजीडी सांसद सुधाकर सिंह की याचिका पर सुनवाई की थी । इस दौरान सांसद के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से नीट रि-एग्जाम सीबीटी मोड पर कराए जाने की मांग की थी।
3 मई को परीक्षा की गयी थी आयोजित
आपको बता दें कि देशभर में 3 मई को नीट की परीक्षा आयोजित की गयी थी। 7 मई को पेपर लीक होने की खबर सामने आयी थी। 12 मई को पेपर रद्द किया गया था। जिसके बाद एनटीए ने 21 जून को दोबार नीट रि-एग्जाम कराएं जाने की जानकारी दी।
याचिका में ये चार बदलाव की मांग
आपको बता दें कि सांसद की याचिका में चार बदलाव करने की मांग की गयी है।
- एनटीए की जगह एक राष्ट्रीय प्राधिकरण बनाए जाने की मांग की गई है। इसके साथ ही राधाकृष्णन समिति की सिफारिश भी लागू करने की मांग की गई है।
- बायोमेट्रिक सत्यापन, एआई तकनीक और प्रश्न पत्रों को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने की मांग की गई है।
- नीट को पूरी तरह कम्प्यूटर आधारित बनाने के लिए रोडमैप तैयार करने की मांग की गई है।
- पेपर लीक मामले की रिपोर्ट सार्वजनिक रूप से पेश करने की मांग की गई है।
Comments