शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। इस बीच सीजेपी प्रदर्शन में गांधी और अम्बेडर के फोटो लेकर पहुंची। साथ ही सुसाइड करने वाले नीट छात्रों के पोस्टर भी लगाएं।
पीएम मोदी को लिखा था पत्र
बता दें कि इससे पहले सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। जिस पत्र में अभिजीत दीपके ने सुसाइड करने वाले नीट के छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग की थी। साथ ही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की थी।
पीएम मोदी को पत्र लिख की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। जिसके जरिए कहा कि देश का माहौल देश के युवाओं को मानसिक रूप से प्रभावित कर रहा है। नीट का रि-एग्जाम होने के बावजूद छात्रों के सुसाइड नहीं रुके है। सरकार को असल समस्या पर ध्यान देना चाहिए।
इससे पहले 6 जून को किया था प्रदर्शन
आपको बता दे कि इससे पहले सीजेपी ने 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन किया था। सीजेपी अब तक पुणे, लखनऊ ,अमृतसर, हैदराबाद, बैंगलुरु, जयपुर नागपुर में प्रदर्शन कर चुकी है।
Comments