Skip to main content

Cockroach Janata Party held a protest at Jantar Mantar in Delhi

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर में किया प्रदर्शन



शिक्षा मंत्री से पांच दिन के भीतर इस्तीफे की मांग वरना अगले शनिवार होगा प्रदर्शन: अभिजीत

भोपाल। देश की राजधानी दिल्ली में सीजेपी यानी की कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन 5 घंटे प्रदर्शन किया है। जिसमें पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके भी अमेरिका से भारत प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे। इस बीच अभिजीत ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री 5 दिन में इस्तीफा नहीं देते तो अगले शनिवार फिर प्रदर्शन होगा।


क्या हिंदू-मुस्लिम करने से मिलेगी नौकरी- अभिजीत

बता दें कि दिल्ली के जंतर-मंतर में सीजेपी ने नीट समेत तमाम पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा ' 10-12 साल से इन लोगों की सरकार ने हमें हिंदू मुस्लिम में फंसा रखा है क्या हिंदू-मुस्लिम करने से किसी को नौकरी मिली?

हम कीड़े-मकोड़े हो सकते है लेकिन हम जिंदा हैः सीजेपी

सीजेपी ने पोस्ट करते हुए लिखा कि" सरकार के लिए भले हम कीड़े-मकोड़े हो सकते है लेकिन हम जिंदा है, अपने हक की लड़ाई लड़ने में हम सक्षम है।

युवा के साथ हर वर्ग का समर्थन

बता दें कि आज जंतर-मंतर में सिर्फ युवा प्रदर्शन में शामिल होने नहीं पहुुंचे है। बल्कि बुजुर्ग लोग, छात्रों के माता-पिता भी प्रदर्शन में पहुंचे।

आंदोलन से जन्मी 6 पार्टियां

बता दें कि भारत की राजनीति में कोई भी प्रदर्शन सिर्फ प्रदर्शन नहीं रहा। आगे चलकर राजनीति का भाग भी बना। जिस आंदोलन के जरिए नई पार्टियां का उदय हुआ।

1. आम आदमा पार्टी, 2012

जन लोकपाल से शुरू हुआ ये आंदोलन आगे चलकर एक पार्टी बना। जिसे आम आदमी पार्टी का नाम दिया गया। जिस आंदोलन का प्रमुख चेहरा अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल रहे। जो आंदोलन 2 साल तक चला। आगे चलकर 2012 में आप पार्टी का गठन हुआ। 2013 में कांग्रेस के बाहरी समर्थन से अरविंद केजरीवाल आप के सीएम बने।

2. टीआरसी 2001

बता दें कि टीआरसी का गठन तेलंगाना के अलग गठन की मांग करना था। जिसका चेहरा कुमार चंद्रशेखर राव (केसीआर) रहे। जो आंदोलन 13 साल तक चला।

  • 2001 में (तेलंगाना राष्ट्रीय समिति) टीआरसी का गठन हुआ।
  • 2014- तेलंगाना का गठन हुआ।
  • चंद्रशेखर राव सीएम बने।
  • 2022 में पार्टी का नाम बीआरसी हो गया।
3 AGP  (1985)

अवैध प्रवासियों के मुद्दें से एजीपी उभरी। जिसका प्रमुख चेहरा प्रफुल्ल महंत, बिराज सरमा, भृगु फुकुन रहे। जो आंदोलन 6 साल तक चला।

  • 14 अक्टूबर, 1985:  असम गण परिषद का गठन।
  • 1985: केंद्र और असम गण परिषद के बीच 'असम समझौता' हुआ। प्रफुल्ल मंहत सीएम बने।

4. बीएसपी (1984)
 
दलित-पिछड़ों के अधिकारों के लिए बहुजन समाज पार्टी का गठन हुआ। मुख्य चेहरा मायावती और कांशीराम रहे। 2 दशक तक आंदोलन चला।

  • 1984 में बीएसपी का गठन हुआ।
  • मायावती सीएम बनी। 4 बार मुख्यमंत्री रहीं।

5. जनता पार्टी (1977)

 इमरजेंसी आंदोलन से जनता पार्टी का उदय हुआ। जयप्रकाश नारायण मुख्य चेहरा रहे। 2 साल तक आंदोलन चला।

  • जनवरी 1977- जनता पार्टी बनाई।
  • केंद्र में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार आई। मोरारजी देसाई पीएम बने।

6. JMM (1973)

 इस पार्टी का गठन झारखंड के अलग गठन की मांग से हुआ। मुख्य चेहरा बिनोद बिहारी महतो, एके राय, शिबू सोरेन। 27 साल तक आंदोलन चला।

  • 1973 झारखंड मुक्तिमोर्चा बना।
  • 15 नंबवर 2000 झारखंड अलग राज्य बना।
  • 2005 शिबू सोरेन पहली बार सीएम बने।




Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...