दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 जून को सबसे लंबे समय तक पीएम बनने का रिकॉर्ड बना लिया है। जिसके बाद पीएम मोदी ने देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बता दें कि इससे पहले ये रिकॉर्ड जवाहरलाल नेहरू ने बनाया था।
नेहरू का तोड़ा रिकॉर्ड
जानकारी के मुताबिक बतौर प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का कार्यकाल 4398 दिन का रहा। जबकि पीएम मोदी का कार्यकाल 4399 दिन का रहा। पीएम मोदी का पीएम के तौर पर ये तीसरा कार्यकाल है।
सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले बने पीएम
आपको बता दें कि पीएम मोदी देश के सबसे ज्यादा कार्यकाल वाले पीएम बन गए है। बता दें कि पीएम मोदी 26 मई 2014 को पीएम बने थे। जिसके बाद 10 जून 2026 तक बतौर पीएम 4399 दिन का कार्यकाल पूरा कर रहे है।
कांग्रेस ने कंसा तंज
वहीं जहां एक और पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर लोग उन्हें बधाई दे रहे थे। दूसरी तरफ कांग्रेस ने पीएम मोदी की इस उपलब्धि पर तंज कसते हुए कहा कि यह खुद से घोषित संदिग्ध कड़ी है। मोदी भारत के गले में चक्की का पत्थर बन गए है। उनके कार्यकाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

Comments