प्रदर्शन में शामिल होंगे सोनम वांगचुक
दिल्ली। 6 जून को कॉकरोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक जैसे गंभीर मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने वाली है। जिसको समर्थन देने सोशल एक्टविस्ट सोनम वांगचुक भी आएं है।जिन्होंने पार्टी की विचारधारा का समर्थन करते हुए कहा है कि वो भी 6 जून को सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे।
कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ता किए नियुक्त
बता दें कि पार्टी ने प्रदर्शन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली है। जिस बीच पार्टी ने तीन प्रवक्ता भी नियुक्त किए है। जो पार्टी का नेतृत्व करेंगे। जिनमें पत्रकार सौरभ दास प्रमुख प्रवक्ता होंगे। जबकि फिल्मेकार विजेता दहिया और IIT कानपुर और ग्लोबल कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से के एल्युम्नस आशुतोष रांका भी प्रवक्ता होंगे।
वांगचुक ने अभिजीत दिपके से की बात
बता दें कि सोशल एक्टविस्ट सोनम वांगचुक ने बताया कि उन्होंने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके से बातचीत की। कहा कि उनसे बात करके लगा कि उनका इरादा गलत नहीं है। वो बदलाव चाहते है। वो सच्चे देशभक्त है।
सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे वांगचुक
इसके अलावा आगे सोनम वांगचूक ने कहा कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंन्द्र प्रधान ने 5 जून तक अपने पद से इस्तीफा नहीं देते तो वो भी 6 जून को सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होंगे।
6 जून को भारत लौटेगे अभिजीत
6 जून को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके भारत लौटने वाले है। जो सबसे पहले थाने जाएंगे। जहां वो प्रदर्शन करने की अनुमति लेंगे।गौरतलब है कि अभिजीत ने 1 जून को ट्वीट करके बताया था कि वो शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के लिए जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेंगे।

Comments