दिल्ली पुलिस ने 10 टीमें की गठित
दिल्ली। खबर देश की राजधानी दिल्ली से जहां पर बुधवार को मालवीय नगर के फ्लरिश होटल में आग लग गई थी। जिस हादसे में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिनमें 10 भारतीय 11 विदेशी लोग शामिल है। जिनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के लोग शामिल है।जिस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को 4 दिन की रिमांड पर भेजा है। इससे पहले उसे दिल्ली कोर्ट में पेश किया गया।
मालिक ने चौंकाने वाला किया खुलासा
मालिक लवकेश बजाज ने बताया कि हादसे के वक्त वो अपनी कार से यहां से गुजरा लेकिन डर के चलते लोगों की मदद करने की बजाए वहां शहर घूमने निकल गया। इसके अलावा उसने बताया कि होेटल की पूरी देखरेख कोई दूसरा व्यक्ति करता है। वहीं सारे निर्णय लेता है।
10 टीमों का किया गया गठन
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच के लिए 10 टीमों का गठन किया है। जो हादसे के कारण और मामले में दोषियों को पहचान करेंगी। जिनमें से 5 टीमें होटल के फरार मैनेजर जय मिश्रा की तलाश करेंगी।
सीएम ने घायलों से की मुलाकात
वहीं सीएम रेखा यादव ने हादसे में घायल हुए लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। वहीं इसके अलावा दिल्ली सरकार ने ऐलान किया कि मरने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रूपये जबकि घायलों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएंगी।
3 जून को हुआ था हादसा
बता दें कि साउथ दिल्ली के मालवीय नगर में 5 मंजिल फ्लरिश होटल में आग लग गई। देखते ही देखते चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस हादसे में 21 लोगों की जानें चली गई।
हादसे का ये बताया जा रहा कारण
- सारी खिड़कियां बंद थी। आने जाने का था सिर्फ एक रास्ता।
- सेंसर आधरित मुख्य गेट हो गया था बंद।
- मालिक ने बिना अनुमति किया काम। 6 कमरों की अनुमति में बनाएं 25 कमरे।
- फायर अलार्म जैसे जरूरी सेफ्टी नहीं कर पा रहे थे काम।

Comments