Skip to main content

Learning Gives Creativity




जीवन में सीखने की प्रक्रिया लगातार चलती रहनी चाहिए जीवन के उतार चढ़ाव के बीच खुद के व्यक्तित्व को निखरने के लिए चीजों को लगातार सीखते रहना चाहिए  

हम जितना चीजों को पढ़ते हैं उतना हम नयी नयी चीजों के बारे में जानते हैं ∣

जब हम लगातार लंबे समय तक ये प्रक्रिया अपने जीवन में जारी रखते हैं तब हम बढ़ते हैं सर्जन की उस  प्रक्रिया में जहां पर हम एक मूर्त आकार ग्रहण कर पाते हैं  

आसान नहीं होता किसी चीज का सृजन चाहे वो कोई लेखक हो या एक मकान बनने वाला दोनों  बहुत परिश्रम करने के बाद ही कोई सृजन कर पाते हैं 

कई बार जब हम लगातार चलते रह जाते हैं सीखने की प्रक्रिया में तब हम थकावट के बीच  एक मधुर रस का पान कर पाते हैं जो होता है संतोष की हमने कुछ सीखा, मुश्किलों के बीच हार न मानकर लगातार चलते रहने का गुरुर सीखा ∣

जीवन के सुख दुख के बीच हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार संघर्ष करते रहे किसी की सार्थकता इसमें ही तो छुपी हुई है ∣




Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..