सपने




सपने दो तरह के होते हैं एक वो जो हमारे जीवन का लक्ष्य होता है जिसको पूरा करने का ख्वाब हम अपनी आंखों में सजाते है ∣ दूसरा वो जो हम सोते वक्त देखते है ∣

अपने सपनों को पूरा करने के लिए हमें केवल उसे विचार में ही नहीं लाना होता है ∣ बल्कि उसे वास्तविकता में लाने के लिए दिन रात मेहनत करनी होती हैं ∣ जिसके लिए  अक्सर हमें अपनी नींद का त्याग करना होता हैं जब जाकर हमारे सपने पूरे होते हैं ∣

आज के समय में सबसे मुश्किल है अपने मन को एक जगह लगाना जहां चारों तरफ हमारे कई भटकाव की चीजें मौजूद है ∣ जिनके कारण हम क ई बार समझ ही नहीं पाते कि हमें क्या करना है  ऐसे समय में हमें खुद से संवाद करने की जरूरत है कि हम वास्तविकता में चाहते क्या है? हमारा क्या लक्ष्य है? 

आने वाले वक्त में हमारे पास चुनौतियों और ज्यादा होगी किन्तु इस बीच वो अपना जीवन अच्छे से जी पाएंगे जो अपने प्रति सदैव ईमानदार रहेगें साथ जिन्होंने खुद पर कुछ निवेश किया होगा ∣ 
 
मंजिल की तलाश में चलते जाना है
कुछ ख्वाब मन में लिए बढ़ते जाना है
हे इम्तिहान हर घड़ी मालूम है मुझे
अपने ख्वावों को पूरा करने के लिए
एक कदम आगे बढ़ते जाना है ∣


Comments