Skip to main content

जीवन में कला का होना क्यों जरूरी है

 



कला हम  सब में पायी जाने वाली वो चीज जो हमें दूसरे लोगों से अलग बनाती है ∣ जिसके कारण हम विशेष होते हैं ∣ 

किसी में लिखने की कला होती है, तो किसी में बोलने की, कोई चित्रकारी अच्छी कर लेता है तो कोई गीत को गा लेता है ∣ 

किसी के हाथों का खाना इतना अच्छा होता है कि उसे लगातार खाते रहने का मन करता है ∣


हम सब में एक कला ऐसी जरूर होती है जिस पर  अगर हम काम करें तो वो हमारी पहचान बन जाती है ∣ जिसके नाम से हम पहचाने जाने लगते हैं ∣

बात चाहें लता मंगेशकर की हो, या राजकपूर हो, सब ने अपनी कला को निखरा कर खुद को आगे किया है ∣

साहित्य की कला के महत्व पर निर्मल वर्मा कहते हैं, कि साहित्य में होते तो काले काले शब्द है किन्तु उनमें इस तरह का आकर्षण होता है ∣ कि हम एक समय के लिए अपनी  दुख परेशानी को भूलकर उसमें खो जाते हैं  और उसमें स्वयं को खोजने लगते हैं ∣

आज वर्तमान समय में अगर हम देखें तो जानेगें, कि आज हमारे पास सब काम के लिए समय है ∣ सिर्फ उस काम के लिए नहीं जो हमें खुशी देती है ∣ पर इसमें कुछ लोग वो भी है ∣ जो अपनी जिंदगी की व्यस्तताओं के बीच खुद के लिए समय निकालते हैं ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..